{"_id":"677d7e4c1d8d42b4ec009d2c","slug":"two-lakhs-were-cheated-from-the-businessman-in-the-name-of-rice-delivery-panchkula-news-c-87-1-pk11006-118488-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चावल डिलीवरी के नाम पर व्यापारी से दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चावल डिलीवरी के नाम पर व्यापारी से दो लाख ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाकर व्यापारी से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-21 के रहने वाले विजेंद्र की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि वह चावल का व्यापार करता है। चावल की डिलीवरी देने लिए ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में सर्च किया था। गूगल में लोजास्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी का पेज नजर आने पर उसमें क्लिक किया। इसके बाद दिए नंबर पर बात की। डिलीवरी देने के लिए कंपनी के कहने पर दो लाख रुपये किराया दे दिया। कुछ दिन जब उस नंबर पर कॉल किया तो ट्रांसपोर्टर ने बात करना बंद कर दिया। ठगी का शक होने पर साइबर थाना पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
गाड़ी का फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल
विजेंद्र ने बताया कि साइट से मिले नंबर पर बात पूरी हो गई तो उसने फोन पर गाड़ी की फोटो, ड्राइवर का नंबर, पैन कार्ड और आधार कार्ड भेजा था। इसके बाद ट्रांसपोर्टर के कहने पर एक लाख रुपये भेज दिया था। इसके बाद ठग ने फोन किया कि इस रुपये को जीएसटी काटकर भेजने थे। मैं एक लाख वापस कर रहा हूं। इसके बाद उसके कहने पर 99 हजार भेज दिया। साइबर थाना इंचार्ज मुनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। भेजे खाता नंबर के आधार पर आरोपी की खोजबीन की जा रही है।