फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two killed in road accident

गाड़ियों ने बुझा दिए दो चिराग

Fri, 04 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला पंचकूला
अमर उजाला पंचकूला Updated Fri, 04 Oct 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident
नेशनल हाईवे-22 पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एक हादसा शुक्रवार देर शाम सूरजपुर के नजदीक हुआ, तो दूसरा वीरवार देर रात टोल प्लाजा के नजदीक हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामपुर सियुड़ी निवासी धर्मपाल सूरजपुर में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे एक अज्ञात कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार मौके से भाग निकली। लोगों ने घायल को पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल मे पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चंडीमंदिर टोल प्लाजा के नजदीक सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को एक मिनी बस ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टोल के नजदीक कुछ लोग अपने ट्रैक्टर के पास खड़े थे। इसी दौरान पिंजौर की तरफ से एक मिनी बस आई और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में उसने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें से बलजीत नाम व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed