फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two friends who came to visit Morni took a bath in Tikkartal, one died due to drowning

मोरनी में घूमने के लिए आए दो दोस्त टिक्करताल में नहाने उतरे, डूबने से एक की मौत

Thu, 03 Jun 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two friends who came to visit Morni took a bath in Tikkartal, one died due to drowning
मोरनी घूमने आए दो दोस्त ताल में नहाने उतरे, डूबने से एक की मौत
विज्ञापन

गोताखोरों ने दूसरे को बचाया, जीरकपुर में किराए पर रहा था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। जीरकपुर से मोरनी घूमने के लिए पहुंचे चार दोस्तों को प्रशासन की चेतावनी का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। मनाही के बावजूद ताल में नहाने उतरे दो दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र ओम प्रकाश गांव थानेवाल गुरदासपुर के रूप में हुई है। वह जीरकपुर में पीजी में अपने दोस्तों के साथ रहकर मार्केटिंग करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरलाम सिंह वाली माया गार्डन सिटी जीरकपुर, आकाशदीप सिंह सेक्टर 44 चंडीगढ़, देवी प्रताप सिंह नयागांव चारों दोस्त टिक्कर दोपहर के समय पहुंचे। यहां पहुंचते ही दो दोस्त ताल में नहाने उतर गए। उनको स्थानीय कर्मचारियों व लोगों की ओर से रोका भी गया, लेकिन वह नहीं माने। वह गहरे पानी में चले गए तो एक युवक डूब गया और दूसरे को डूबने का एहसास होते ही उसने पानी से ऊपर हाथ उठाकर बचने की कोशिश की। इस दौरान खेतों में काम कर रहे युवक अमन ने देख लिया। उसने हिम्मत कर पानी में छलांग लगाई और एक लड़के को बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन दूसरा तब तक गहरे पानी में डूब चुका था।
विज्ञापन

गोताखोरों ने ढेड़ घंटे चलाया सर्च अभियान
ताल के पास ही वाटर बूस्टर पर काम कर रहे धर्मपाल शर्मा ने बताया कि वह पानी के अच्छे तैराक हैं। वह अपना काम को छोड़कर भागे और कपडे़ निकालकर पानी में युवक को बचाने के लिए कूद पडे़, लेकिन उनकी कोशिश काम न आई और युवक पानी में डूब गया। उन्होंने अपने एक अन्य साथी उत्तम चंद व कुछ स्थानीय युवा गोताखोरों की मदद से ढेड़ घंटे के प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। धर्मपाल ने बताया कि वह अब तक 6 से ज्यादा हादसों में लोगों की बॉडी ताल से निकाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से फेंसिंग करवाने की मांग
टिक्करताल के पूर्व सरपंच धर्मपाल शर्मा ने जिला प्रशासन से ताल के किनारों पर फेंसिंग करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की साइड से ताल तक आने वाले लोगों को इससे रोका जा सकेगा। लोग उस रास्ते से अपने वाहनों को ताल के किनारों तक ले आते हैं। हर साल यहां पर हादसों में लोगों की जान जाती है। पिछले साल चंडीगढ़ के एक डॉक्टर ने अपनी कार को ताल में डूबा दिया था उनकी जान भी बाल-बाल बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed