{"_id":"66575aae72e9ae4efe0fc99d","slug":"two-employees-of-fisheries-department-arrested-in-bribery-case-of-rs-1-lakh-female-officer-absconding-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-433026-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 1 लाख रिश्वत के मामले में मतस्य विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार, महिला अधिकारी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 1 लाख रिश्वत के मामले में मतस्य विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार, महिला अधिकारी फरार
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने की कार्रवाई, सभी के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार शाम को मतस्य विभाग के मुख्यालय में कार्यरत संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर जोगिंदर सिंह और पियून सत्येंद्र सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपी जोगिंदर सिंह और सत्येंद्र सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। वहीं सत्येंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत मिली थी कि पियून सत्येंद्र सिंह ने जोगिंदर सिंह के माध्यम से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया के कहने पर की। शिकायतकर्ता ने बताया कि संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया ने शिकायतकर्ता के खिलाफ चार्जशीट हटाने के बदले में रिश्वत की मांग की है। इस मामले में तथ्यों की जांच करते हुए एसीबी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई और पियून को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर किया गया है। देर शाम दोनों आरोपियों का सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। वीरवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी ने लोगो से अपील कि है यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर दें।