{"_id":"6a8f44966ec3bf4dfb0c7819","slug":"two-day-basera-fair-to-be-held-in-khatauli-starting-the-28th-panchkula-news-c-87-1-pan1001-140483-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खटौली में 28 से सजेगा दो दिवसीय बसेरा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खटौली में 28 से सजेगा दो दिवसीय बसेरा मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोगामेड़ी मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, वार्षिक मेले और भंडारे की तैयारियां पूरी
फूलों की लड़ियों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। खटौली स्थित गोगामेड़ी मंदिर में 28 और 29 अगस्त को दो दिवसीय वार्षिक बसेरा मेला और भंडारा आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर कमेटी और ग्रामवासियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए गोगामेड़ी मंदिर को फूलों की लड़ियों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
मंदिर के भगत दलजीत राणा और कालाराम ने बताया कि मेले में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर की सजावट के साथ श्रद्धालुओं के लिए अन्य सुविधाओं और भंडारे की व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन के दौरान आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर कमेटी की ओर से मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।