फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two criminals who stole vehicles from Tricity arrested, 37 two-wheelers including 34 bikes recovered

Panchkula News: ट्राइसिटी से वाहन चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 34 बाइक समेत 37 दोपहिया बरामद

Wed, 11 Sep 2024 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who stole vehicles from Tricity arrested, 37 two-wheelers including 34 bikes recovered
पंचकूला। ट्राइसिटी से चोरी करने के दो आरोपियों से डिटेक्टिव स्टाफ ने 37 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 34 स्प्लेंडर जबकि तीन एक्टिवा हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिंद्र सिंह उर्फ लक्की और जगदीप सिंह उर्फ जग्गी डेराबस्सी मोहाली निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को सात दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से डिटेक्टिव स्टाफ ने चोरी के वाहन बरामद किए आरोपियों ने औद्योगिक क्षेत्र से भी एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना पर सेक्टर-5 से गिरफ्तार किया था। आरोपी चोरी करने के बाद वाहनों को सेक्टर-23 के एक निर्माणाधीन भवन के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी के सभी वाहन बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी के वाहनों में सबसे अधिक मोटरसाइकिल
आरोपियों ने 37 वाहन चोरी किए हैं। इसमें तीन एक्टिवा जबकि अन्य मोटरसाइकिल हैं। आरोपियों ने सबसे अधिक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पास मास्टर चाबी है। इससे वे मोटरसाइकिलों का लॉक खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी करीब डेढ़ साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों के क्रिमिनल बैकग्राउंड की भी जांच कर रही है।


2019 में 61 चोरी के वाहन किए थे बरामद
क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने साल 2019 में बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को काबू किया था। उनके पास से चोरी के 61 दोपहिया वाहन बरामद किए थे। इसमें स्कूटर, मोटरसाइकिल और बुलेट शामिल थे। आरोपी पहले रेकी करते थे। इसके बाद मास्टर चाबी से वाहनों के लॉक खोलकर चोरी कर लेते थे। चोरी के वाहन बेचने के बाद वे आपस में रुपयों का बंटवारा कर लेते थे।



2022 में चोरी की 62 साइकिलें की थी बरामद
2022 में क्राइम ब्रांच ने महंगी साइकिलें चोरी करने के आरोप में गांव माजरी निवासी रवि कुमार उर्फ वरुण को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को 18 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की 62 साइकिलें बरामद की गई थी। इनमें 5 से 50 हजार तक की कीमत की साइकिलें शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed