फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two Congress MLAs including Fatehjung Bajwa join BJP

फतेहजंग बाजवा समेत दो कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल

Wed, 29 Dec 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two Congress MLAs including Fatehjung Bajwa join BJP
चंडीगढ़। अंतर्कलह की शिकार पंजाब कांग्रेस बिखरने लगी है। मंगलवार को पार्टी को दो मौजूदा विधायकों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया। कादियां से कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लाडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनसे पहले बीते सप्ताह पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। फतेहजंग के पार्टी छोड़ने से माझा क्षेत्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

फतेहजंग बाजवा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। कैप्टन सरकार की ओर से उनके बेटे को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दिए जाने का मामला काफी गरमाया था। विपक्ष के दबाव में फतेहजंग ने ही प्रेस कांफ्रेंस करके बेटे के लिए सरकारी नौकरी लेने से मना कर दिया था। फतेहजंग का नया विवाद अपने भाई प्रताप बाजवा से हो गया था, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रताप बाजवा कादियां सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे और फतेहजंग सीट बदलने को तैयार नहीं थे। इस बीच, कांग्रेस हाईकमान की ओर से एक परिवार में केवल एक टिकट देने का फैसला सुनाकर बाजवा भाइयों समेत कई कांग्रेस नेताओं को पसोपेश में डाल दिया था। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से फतेहजंग ने कांग्रेस छोड़ी है।
विज्ञापन

उत्साह से भरी भाजपा
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सीनियर टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा के अकाली दल संयुक्त को अपने साथ जोड़ने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही सत्ताधारी कांग्रेस को लगातार झटके दे रही है। राणा सोढी के बाद मंगलवार को दो सीटिंग विधायकों के भाजपा में आने के अलावा शिअद के एक पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई अकालियों ने भी भाजपा ज्वाइन की है। इस तरह उत्साह से भरी भाजपा, एक तरफ जहां कांग्रेस और अकाली दल को झटका लगा है, वहीं भाजपा अन्य दलों के दिग्गजों को अपने साथ मिलाकर मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा और लाडी के साथ ये भी भाजपा में शामिल
फतेहजंग बाजवा और बलविंदर लाडी के साथ ही मंगलवार को शिअद के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह, कमल बख्शी, मधु, जगदीप सिंह धालीवाल, बूटा सिंह धालीवाल, जरनैल सिंह, प्रवीण देओल, प्रदीप सिंगला, विक्की मंगला, गुलशन कुमार, जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भी भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में पंजाब भाजपा के पार्टी मामलों के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इन सभी को भाजपा में शामिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed