फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two children stole donation box from Shrikali Mata temple, incident captured in CCTV

पंचकूला: श्रीकाली माता मंदिर से दो बच्चों ने दानपात्र चुराया, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 14 Feb 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two children stole donation box from Shrikali Mata temple, incident captured in CCTV
संवाद न्यूज एजेंसी कालका। प्राचीन श्रीकाली माता मंदिर के भंडारा हाल से दात्रपात्र चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्री काली माता मंदिर भंडारा कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान संजय बंसल ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह कर्मचारी ने जैसे ही भंडारा हाल के ताले खोले तो देखा कि हाल में पड़ा भंडारा भवन का दानपात्र गायब था। इसकी सूचना कर्मचारी ने उनको और अन्य स्टाफ को दी। इसके बाद मौके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की दानपात्र को लेकर जाते नजर आ रहे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि कूलर के लिए बनाया भंडारा भवन की खिड़की से एक लड़का और लड़की भवन में दाखिल होते हैं। दोनाें दानपात्र को उठाकर भंडारा भवन के दूसरी तरफ बने दरवाजे की तरफ लेकर जाते नजर आ रहे हैं। भंडारा कमेटी के कर्मचारियों के अनुसार दोनों बच्चे भंडारा भवन के साथ लगती लोहे की सीढि़यों से चढ़कर उसके साथ लगती दीवार के सहारे नीचे उतरकर भंडारा भवन में दाखिल हुए होंगे। इसके बाद उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। बंसल ने बताया कि घटना की जानकारी कालका पुलिस को दे दी गई है। कालका थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है। इसमें दो बच्चे भंडारा भवन का गल्ला लेकर जाते नजर आ रहे हैं, दोनों बच्चे नाबालिग लग रहे हैं, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed