फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two brothers resident of Nuh, who cheated on the pretext of sending money, arrested

Panchkula News: पैसे भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले नूंह निवासी दो भाई गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Two brothers resident of Nuh, who cheated on the pretext of sending money, arrested
पंचकूला। एमडीसी स्थित स्टेट साइबर थाना पुलिस ने लोगों को पैसे भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अफसर अली और साहिद अफरीदी जिला नूंह निवासी के रूप में हुई है। स्टेट साइबर थाना के इंचार्ज सूरज चावला ने बताया कि आरोपी लोगों को डमी मैसेज भेजकर कहते थे, आप के खाते में गलती से पैसे चले गए हैं। हमें पैसे वापस भेज दो। इसी तरह आरोपियों ने दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस के अनुसार, स्टेट साइबर पुलिस के कर्मचारी नियमित रूप से प्रतिबिम्ब पोर्टल चेक करते रहते हैं। इसी प्रकिया में जब पुलिसकर्मी पोर्टल चेक कर रहे थे, तो एक मोबाइल नंबर देखा। इसके संदर्भ में गुप्त सूचना भी मिली थी। यह नंबर अफसर अली के नाम पर जारी हुआ है। उसकी लोकेशन जिला नूंह की आ रही थी। एनसीआरपी पोर्टल चेक करने पर पाया गया कि इस नंबर के विरुद्ध दो शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की गईं हैं। इनकी शिकायतें छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दर्ज होनी पाई गई। आरोपी अफसर अली लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करता पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अफसर अली और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed