{"_id":"68d1b198c4498b023700cb98","slug":"two-arrested-with-26-kg-opium-sent-on-police-remand-panchkula-news-c-87-1-pan1001-127275-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 2.6 किलो अफीम के साथ दो काबू, पुलिस रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 2.6 किलो अफीम के साथ दो काबू, पुलिस रिमांड पर भेजे
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने दो अफीम सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.6 किलोग्राम अफीम बरामद की है। जब्त अफीम की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान पंचकूला के गांव महादेवपुर निवासी अब्दुल सितार (42) और हरीप्रसाद (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चंडीमंदिर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि 21 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि रामगढ़ बस अड्डे के पास एक कार में दो युवक भारी मात्रा में अफीम लेकर सप्लाई करने की फिराक में हैं।
इंचार्ज प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में बैठे दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।