फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two arrested for stealing belongings of passengers sitting in auto, two absconding

Panchkula News: ऑटो में बैठी सवारियों का सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 04 Jun 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing belongings of passengers sitting in auto, two absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। ऑटो में बैठी सवारियों का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि ऑटो लुटेरा गैंग के दो शातिर अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार किए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ऑटो बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान हरगोबिंद नगर निवासी राजिंदर सिंह उर्फ मोनू जोकि मूल रूप से शिमलापुरी के सूरज नगर का रहने वाला है। भामियां खुर्द चुंगी के पास स्थित मोहल्ला गुरु रामदास नगर इलाके में रहने वाले सतवीर सिंह उर्फ लाडी उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि जसपाल काॅलोनी के रहने वाले हरिहर प्रसाद मिश्रा ने कुछ दिन पहले पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से ऑटो लेकर घर जा रहे थे। ऑटो में पहले ही चार लड़के सवार थे। एक लड़का चांद सिनेमा चौक के पास उतर गया, जबकि दूसरा जालंधर बाईपास के पास उतर गया। कुछ समय बाद ऑटो चालक ने उन्हें उतार दिया। जब वह घर पहुंचे तो बैग में रखे ढाई लाख रुपये की नकदी और चालीस ग्राम सोना गायब था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो आरोपियों का पता लगा। इसके बाद आरोपियों को काबू किया गया। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी लक्की और मोनू के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं और जमानत पर बाहर हैं। आरोपी नशा करने के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल बेचने जा रहे थे, दो गिरफ्तार
एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि थाना डिवीजन दो की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हैबोवाल के संत विहार कालोनी इलाके में रहने वाला अजय कुमार सोनू और टिब्बा रोड के मोहल्ला प्रीत नगर निवासी करण कुमार को काबू किया है। दोनों आरोपी चोरी के मोबाइल फोन बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाला बाइक और विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed