{"_id":"6925ec7b9c8c229c0208267a","slug":"two-arrested-for-fraud-of-rs-25-lakh-by-forging-ceos-signature-panchkula-news-c-87-1-pan1011-129937-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर 25 लाख की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर 25 लाख की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। जिला परिषद की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएम-जी) योजना में 25 लाख रुपये की हेराफेरी की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश और गगन के रूप में हुई है। पुलिस बुधवार को दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।
अकाउंट्स ऑफिसर संजय कुमार की शिकायत के अनुसार, योजना की पेमेंट फाइल में सीईओ के फर्जी हस्ताक्षर लगाकर फाइल हेडक्वार्टर भेजी गई थी। फाइल में निजी एजेंसी रुबानी इंटरप्राइजेज के खाते में 20 लाख रुपये और जिला परिषद कर्मचारी दिनेश के खाते में 5 लाख रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर करने का प्रस्ताव था।
हेडक्वार्टर में फाइल की जांच के दौरान हस्ताक्षरों पर शक होने के कारण मामला उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि फाइल को अवैध लाभ के उद्देश्य से तैयार किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाएगी कि दोनों आरोपियों के अलावा और कौन इस फर्जीवाड़े में शामिल था। साथ ही जिला परिषद की अन्य योजनाओं की पुरानी फाइलें भी खंगाली जाएंगी, ताकि पता चल सके कि कहीं उनमें भी फर्जी हस्ताक्षर के जरिए भुगतान तो नहीं किया गया।