फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two and a half year old girl bitten by monkey, got wound on her hand

Panchkula News: ढाई साल की बच्ची को बंदर ने काटा, हाथ पर हुआ जख्म

Thu, 27 Feb 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two and a half year old girl bitten by monkey, got wound on her hand
15 दिन में सेक्टर-25 के पांच लोगों को बना चुके हैं बंदर निशाना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-25 में बंदरों के उत्पात से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले 15 दिन में सेक्टर के 5 लोगों को बंदर काट चुके हैं। स्थानीय निवासी पुष्पा सिंगरोहा ने बताया कि ढाई साल की अधिविका जैसे ही घर से बाहर खेलने निकली, गाड़ी के नीचे बैठा बंदर उसके हाथ से पानी की बोतल छीनने के लिए झपटा और दांत गड़ा दिए। बच्ची चिल्लाने लगी तो शोर सुनकर घर के बाहर परिजन पहुंचे। इसके बाद बंदर वहां से भाग गया। छह साल की सिमरन पर भी पांच दिन पहले बंदरों ने हमला कर दिया था। इसके इलावा उदय, दीपक सहित अन्य लोगों को भी बंदरों ने नुकसान पहुंचाया है। लोगों ने बताया कि बंदरों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं। नगर निगम के अधिकारी भी शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।


1500 बंदरों को पकड़ने का दिया ठेका
पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि रामगढ़ और सेक्टर 21 से बंदरों की काफी शिकायतें मिली थीं। 1500 बंदरों को पकड़ने का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। दोनों जगहों के बाद पंचकूला के दूसरे सेक्टरों के भी बंदरों को पकड़ा जाएगा। इन बंदरों को पकड़ने के बाद जंगलों में बंदरों को छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां बंदर ज्यादा हैं, वहां के लोग निगम कार्यालय में सूचना दे सकते हैं, ताकि पिंजरा लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed