फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused of the gang who cheated money by giving fake tourist visa of Canada arrested

Panchkula News: कनाडा का फर्जी टूरिस्ट वीजा थमाकर पैसे ठगने वाले गिरोह के दो आरोपी काबू

Fri, 27 Sep 2024 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 27 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two accused of the gang who cheated money by giving fake tourist visa of Canada arrested
26.70 लाख नकदी और पांच पासपोर्ट बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नकली कनाडाई वीजा का उपयोग करके विभिन्न व्यक्तियों से धोखाधड़ी वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो मुख्य दोषियों को 26.70 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पांच पासपोर्ट बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि गुरनाम सिंह पुत्र निवासी गांव तलवंडी भिंडरा, बटाला, जिला गुरदासपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें गुरनाम सिंह ने कहा था कि उसने अपने और अपने रिश्तेदारों और परिचितों से 25 मूल पासपोर्ट और कनाडाई पर्यटक वीजा के लिए पैसे लिए थे और उन्हें उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी संतोष कुमार को सौंप दिया था। संतोष दुबई का रहने वाला था और उसका असली नाम वाजिद अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम बरसैनी टोला, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश और मुनीश कुमार निवासी टीचर कॉलोनी बलाचौर जिला एसबीएस नगर शामिल हैं। आरोपियों को नकद और बैंक हस्तांतरण के माध्यम से भुगतान किया गया था। उन्होंने बताया कि वाजिद अली उर्फ संतोष ने वीजा आवेदन के लिए दिए गए मूल पासपोर्ट में से 22 वीजा पासपोर्ट व्हाट्सएप के जरिये गुरनाम सिंह को भेजे थे। जांच करने पर पता चला कि यह वीजा फर्जी थे और इन पर कनाडा टूरिस्ट वीजा के फर्जी स्टिकर लगे हुए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 2 जालंधर में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों संतोष कुमार उर्फ वाजिद अली और मुनीष कुमार को पुलिस ने जालंधर के डॉल्फिन होटल के पास सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रिमांड पर लिया है और पूछताछ में खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed