{"_id":"67f035a998ee5abaf30bf12f","slug":"two-accused-of-snatching-a-bike-arrested-sent-to-jail-on-courts-order-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121181-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइक छीनने के दो आरोपी काबू, कोर्ट के आदेश पर भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइक छीनने के दो आरोपी काबू, कोर्ट के आदेश पर भेजे जेल
Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी को क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने गिरफ्तार किया। यह दोनों आरोपी शहर के अलग-अलग सेक्टरों में चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान मनोज (33) निवासी गांव नगला जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल किराएदार राजीव कॉलोनी और राजकुमार यादव (18) निवासी जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार बलटाना मोहाली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने जेल भेज दिया।
क्राइम ब्रांच 26 के जांच अधिकारी एएसआई नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकेश कुमार निवासी अभयपुर ने शिकायत में बताया था कि 29 मार्च को वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर-19 में एक पार्टी में गया था, जहां बीयर लेने के लिए सेक्टर-15 के ठेके के बाहर मोटर साइकिल खड़ी की थी। इतने में बाइक और स्कूटी सवार तीन युवकों ने मिलकर बीयर छीनकर मारपीट की थी। इसके बाद आरोपी बाइक और अन्य सामान लेकर भाग गए थे।
लेबर चौक से गिरफ्तार हुए आरोपी
क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने दोनों आरोपियों को लेबर चौक सेक्टर-16 से काबू करने में सफलता हासिल की है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 61(2), 317(2) के तहत मामला दर्ज किया था।