फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused of smuggling and robbery arrested with pistol and cartridges

Panchkula News: तस्करी व लूटपाट करने वाले दो आरोपी पिस्ताैल व कारतूस समेत गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 09:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Two accused of smuggling and robbery arrested with pistol and cartridges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम बिट्टू उर्फ भैया निवासी बिहार और सुकेश कुमार उर्फ पंडित निवासी रणजीत एवेन्यू है। पकड़े गए आरोपियों से दो पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं।
दोनों आरोपी कई मामलों में वांछित हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों आरोपी हथियार के बल पर आते-जाते राहगीरों से लूटपाट भी करते थे।
विज्ञापन



सीआईए के सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि लगातार अलग-अलग इलाकों में हो रही वारदातों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी हथियारों की तस्करी करते हैं और साथ ही लूटपाट की वारदातों में भी शामिल हैं। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया गया और नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बाइक पर आ रहे थे। मौके पर तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस बरामद हुए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिट्टू मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाता था और यहां लाकर बेच देता था। साथ ही इन्हीं हथियारों के साथ सदर व कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में वारदातें करता था। फिलहाल दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके और भी साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed