फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused of liquor smuggling arrested

Panchkula News: शराब की तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused of liquor smuggling arrested
ऑपरेशन ‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत किए गए काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दो फरार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुछ दिन पहले पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। पुलिस पहले ही उनकी कार से 65 पेटियां अवैध शराब बरामद कर चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार (जगाधरी, यमुनानगर) और सागर (थानेसर, कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने 10 दिसंबर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 6 दिसंबर को सूचना मिली थी कि दो युवक चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर पंचकूला के रास्ते यमुनानगर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह की टीम ने गांव टाबर के पास नाकाबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने कार की लाइट बंद कर दी और वाहन को पीछे मोड़कर पास के पेट्रोल पंप पर छोड़कर फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान कार से 65 पेटियां शराब बरामद की गई थीं। दोनों के खिलाफ रायपुररानी थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed