फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused of cyber fraud of 14.15 lakhs arrested from Ahmedabad

Panchkula News: 14़ 15 लाख की साइबर ठगी करने के दो आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

Tue, 08 Apr 2025 01:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 08 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cyber fraud of 14.15 lakhs arrested from Ahmedabad
टेलीग्राम में टास्क पूरा करने के नाम पर चंडीमंदिर कैंट निवासी को बनाया था शिकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। टेलीग्राम में टास्क पूरा कराने के नाम पर 14 लाख 15 हजार 376 रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान समद शेख और आफताब इम्तियाज निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पैसों की रिकवरी और गिरोह के बारे में पूछताछ की जाएगी।


साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि 2023 में चंडीमंदिर निवासी रोहित मित्रा की शिकायत पर साइबर ठगी का रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से जांच टीमें आरोपी के खोजबीन में जुटी थीं। सोमवार को दोनों की लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम ने अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इसी केस में पहले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियों ने अबतक कितने लोगों से ठगी की है, इसके बारे में पुलिस पता लगाएगी।
विज्ञापन


इस तरह से की ठगी
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अहमदाबाद में सोशल मीडिया चैनल बनाकर और टेलीग्राम में टास्क पूरा कराने के नाम पर ठगी करते हैं। इसके बाद वह टास्क के बहाने अलग-अलग तरीकों को लोगों निशाना बनाकर साइबर फ्रॉड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed