{"_id":"69dea0d1d0b3bec3d10d9950","slug":"two-accused-arrested-in-robbery-case-involving-a-woman-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135328-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला से लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में बैठाकर वारदात को दिया अंजाम
गहने और नकदी लूटी, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी; गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट ने महिला से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह और राहुल के रूप में हुई है, जो नारायणगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी और लूटी गई ज्वेलरी व नकदी की बरामदगी की जाएगी। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले से जेल में बंद हैं, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, जेल में बंद आरोपियों ने पंचकूला में वारदात को अंजाम देने के बाद नारायणगढ़ क्षेत्र में भी इसी तरह की घटनाएं की थीं। अब पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो में बैठाकर दिया वारदात को अंजाम
शिकायत के अनुसार, गांव श्यामटू निवासी महिला 19 मार्च 2026 को अपने निजी कार्य से रामगढ़ आई थी। खराब मौसम के कारण वह बस अड्डे के पास पुल के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक ने बातचीत कर उसे विश्वास में लिया और पास खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया, जिसमें पहले से तीन युवक मौजूद थे।
महिला ने बताया कि गांव बिल्ला के पास पहुंचने पर एक आरोपी ने बंदूक जैसी वस्तु तानकर उससे गहने और नकदी देने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी सोने की बालियां, नाक का कोका और करीब 6 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी उसे मटावाला पुल के पास छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से घबराई महिला ने बाद में पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गहने और नकदी लूटी, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी