फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested in gangrape case of woman

Panchkula News: महिला से गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in gangrape case of woman
पंचकूला। चंडीगढ़ निवासी महिला के साथ पंचकूला में गैंग रेप के मामले में एमडीसी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जीतू मनीमाजरा और राजा राम के रूप में हुई है। एमडीसी थाना एसएचओ सुशील कुमार ने बताया दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ गलत काम किया था।
विज्ञापन

जांच के बाद दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले मुख्य आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी जान पहचान पंचकूला की रहने वाली एक लड़की से हुई। इसके बाद दोनों को घर आना जाना शुरू हो गया। उसी दौरान महिला की मुलाकात लड़की के भाई विजय से हुई। एक दिन लड़की के भाई का जन्मदिन था और महिला भी उसके घर पर गई थी।
विज्ञापन

कुछ सामन लेने के लिए लड़की व उसकी मां मार्केट गए थे।उसी दौरान विजय ने महिला को कोल्ड ड्रिंक मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद शारीरिक संबंध बनाकर आपतिजनक फोटो व विडियो अपने मोबाइल फोन में बना ली। जब महिला को होश आया तो आरोपी ने फोटो व विडियो दिखाते हुए कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो मैं यह फोटो व विडियो तुम्हारे पति व सोशल मीडिया पर अपलोड कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद भी आरोपी ने अलग अलग जगह बुलाकर महिला के साथ संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी पैसे के लिए महिला को अपने दोस्तों के साथ गलत काम करवाता था और उनसे पैसे ले लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed