फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested in case of cheating former Major General

Panchkula News: पूर्व मेजर जनरल से ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of cheating former Major General
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पूर्व मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट कर 82 लाख की ठगी के मामले में महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक मुनीष कुमार की अगुवाई में की गई। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार सिंगला निवासी कोटकपुरा रोड मुक्तसर साहिब पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दूसरी आरोपी की पहचान महिला सुमन रानी निवासी तिलक नगर मस्तकपुर पंजाब के रूप में हुई है।

महिला आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास से 20 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुआ है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का काम करता है। आरोपी लोगों के बैंक में खाते खुलवाता था उसके बाद उनसे सेल्फ चेक ले लेता था। इसके बाद खुद जाकर खातों से धोखाधड़ी किए पैसे निकलता था। आरोपी को एक ट्रांजेक्शन पर 11 हजार रुपये कमीशन मिलती थी। इस मामले का दूसरा आरोपी कार्तिक अभी फरार है। पुलिस कार्तिक की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है। रिटायर्ड मेजर जनरल से की गई ठगी के 19,90000 रुपये आरोपी ने मुक्तसर स्थित प्राइवेट बैंक से निकलवाए थे। आरोपी रूपी कार्तिक के विदेश भागने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed