फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested for snatching 18 thousand rupees at gunpoint

Panchkula News: पिस्तौल दिखाकर 18 हजार रुपये छीनने के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 04:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching 18 thousand rupees at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। मोगीनंद स्थित पुलिस लाइन के सामने कार सवार को पिस्तौल दिखाकर 18 हजार रुपये छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रविंद्र सिंह गांव भभात जीरकपुर निवासी और हरविंद्र सिंह लालडू निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पैसे बरामद करेगी और पिस्तौल की जानकारी जुटाएगी।
पुलिस के अनुसार, अंबाला निवासी कुलदीप सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला कैंट निवासी अमित के यहां काम करता है। उनके साथ रोजाना चंडीगढ़ प्रॉपर्टी बिजनेस के सिलसिले में आता है। मंगलवार को अमित किसी समारोह में व्यस्त था। कुलदीप अकेला ही चंडीगढ़ से स्कोडा कार से आया था। रात करीब नौ बजे वह चंडीगढ़ से अंबाला के लिए निकला और उसके पास 18 हजार रुपये, पर्स सहित कई दस्तावेज थे। उसने कार की डिक्की में कैश और पर्स रख दिया था। माजरी चौक से बरवाला जाते समय पीड़ित की कार के पीछे आ रही कार ने कई बार लाइट मारकर रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

पीड़ित उसको नजरअंदाज कर आगे चला गया। जैसे ही वह मोगीनंद पुलिस लाइन के सामने हाईवे पर पहुंचा कि आरोपी ने अपनी कार उसकी कार के आगे लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने पहले तो पीड़ित के साथ गाली-गलौज की। बाद में पिस्तौल दिखाकर उसके कार की डिक्की जबरदस्ती खुलवाकर उसमें रखे 18 हजार रुपये और पर्स लेकर फरार हो गए। चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed