फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   TV serial actor Suraj Thapar reached Panchkula

पंचकूला पहुंचे टीवी कलाकार सूरज थापर

Thu, 14 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
TV serial actor Suraj Thapar reached Panchkula
पंचकूला। टीवी सीरियल कलाकार सूरज थापर परिवार के साथ बुधवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंचकूला आए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी दीप्ती थापन और दो बेटे भी थे। वे सेक्टर-10 के एक होटल में रुके हुए थे। फिलहाल वे जी चैनल पर आने वाले धारावाहिक मीत में हीरो के पिता का किरदार निभा रहे हैं। इस धारावाहिक के हीरो शगुन पांडेय भी चंडीगढ़ से ही हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से पंजाब के जालंधर निवासी सूरज थापर 25 साल तक थिएटर करते रहे हैं। इसके अलावा 750 से ज्यादा लाइव शो और 18 प्ले कर चुके हैं। साथ ही कई टीवी धारावाहिकों में वे काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीवी पर उनका पहला धारावाहिक अजनबी दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक में उनकी एंट्री 70वें एपिसोड के बाद हुई थी। इस धारावाहिक में उन्हें 10 एपिसोड के लिए ही लिया गया था। मगर कहानी में बदलाव होने के बाद वे ही इस धारावाहिक के मुख्य हीरो बन गए। उन्होंने बताया कि बाद में लगातार 150 एपिसोड तक उन्होंने धारावाहिक में अपना किरदार निभाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और पंचकूला आने के बाद बेहद सुखद अहसास होता है। यहां बहुत शांति है, जो मन और दिमाग को राहत पहुंचाती है।
विज्ञापन

‘यात्री’ थिएटर ग्रुप में किया 25 साल काम
एक्टिंग को बाकायदा समझने के लिए पहले थिएटर का रुख किया और ओम कटारे का यात्री थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया। यहां उन्होंने तकरीबन 25 साल तक काम किया। हालांकि थिएटर के दौरान ही सूरज को आमिर खान की जो जीता वहीं सिकंदर में काम मिला जो उनका पहला बिग ब्रेक था। इसके बाद 2011 में प्रसारित हुए टीवी धारावाहिक चंद्रगुप्त मौर्या में उन्होंने घनानंद की नकारात्मक भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने दरार, हम सात-आठ हैं, शौर्य और अनोखी कहानी, एक नई पहचान आदि धारावाहिकों में भी काम किया है। उन्होंने बताया कि घनानंद का किरदार काफी रोचक और यादगार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी दीप्ती भी हैं अदाकारा
सूरज थापर की पत्नी दीप्ती थापर भी टीवी कलाकार हैं। वे मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। टीवी धारावाहिकों में साथ काम करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दीप्ती थापर माता की चौकी, छन-छन, छज्जे-छज्जे का प्यार और कैरी रिश्ता खट्टा-मीठा में अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed