फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   turshery water, water supplt, water supply for agriculture, panchkula water supply deptt, panchkula

चंडीगढ़ की तर्ज पर पंचकूला को मिलने लगा टर्शरी वाटर

Mon, 02 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 02 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
turshery water, water supplt, water supply for agriculture, panchkula water supply deptt, panchkula
पानी की सप्‍लाई - फोटो : ‌demo
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने रविवार से चंडीगढ़ की तर्ज पर सेक्टर-3 की ग्रीन बेल्ट में सिंचाई के लिए टर्शरी वाटर की सप्लाई देनी शुरू कर दी है। जल्द ही पंचकूला के अन्य सेक्टरों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में बिजली कनेक्शन के बाद सिंचाई के लिए टर्शरी वाटर की सप्लाई विभाग शुरू कर देगा। विभाग की ओर से सेक्टर-20 में बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट के से जुड़े सभी कार्य एक माह पहले ही पूरे कर लिए गए थे। सिर्फ बड़े बिजली के मीटर की वजह से काम रुका था। जिस वजह से रोजाना सिंचाई के लिए लाखों लीटर पीने योग्य पानी का इस्तेमाल किया जाता था। अब इस एरिया में फ्रेश वाटर की बचत होगी।
विज्ञापन


लोगों की मांग पर अमर उजाला ने 2 अप्रैल के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया और हुडा को बिजली के मीटर लगाने की अनुमति मिली। विभाग ने अभी तीन बिजली की मोटरों की अनुमति ली है। दो मीटर और लगने हैं। जिसकी अनुमति हुडा को बिजली निगम से लेनी है।  
विज्ञापन


सेक्टरों में लो प्रेशर की समस्या 
इस समय लोग टर्शरी वाटर की सप्लाई नहीं मिलने की वजह से पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सिंचाई के लिए फ्रेश पानी का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से शहर के अधिकतर सेक्टरों में पिछले कई वर्षों से लो प्रेशर पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों की शिकायत है कि उनके घरों में ग्राउंड फ्लोर तक ही पानी का प्रेशर रहता है। पहली और दूसरी मंजिल पर फ्रेश पानी नहीं चढ़ पता। हुडा अधिकारियों की माने तो टर्शरी वाटर की सप्लाई शुरू होने से जिस फ्रेश वाटर की सप्लाई पार्कों में दी जाती थी, वह पानी डायरेक्ट लोगों के घरों तक पहुंचेगा। जिससे पानी का प्रेशर बरकरार रहेगा और लोगों को लो प्रेशर की 60 प्रतिशत समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी हो रही लाखों लीटर पानी की बर्बादी 
पंचकूला के पार्कों में वर्तमान समय में फ्रेश पानी की सप्लाई दी जाती है। ऐसे में रोजाना लाखों लीटर फ्रेश पानी सिंचाई के लिए बर्बाद होता है। आने वाले समय में फ्रेश वाटर की किल्लत होगी। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पंचकूला वासियों से अमर उजाला की अपील है कि वह पानी व्यर्थ न बहाएं। कही पानी की लीकेज देखें तो तुरंत विभाग के अधिकारियों को सूचना दें।

दो जगह और लगेंगे बिजली के मीटर 
टर्शरी वाटर की सप्लाई पार्कों में देने के लिए हुडा को पांच बिजली के मीटरों की डिमांड है। फिलहाल हुडा को तीन मीटरों की अप्रूवल मिली है। जिसमें एक मीटर सेक्टर-3 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगाया गया है। दो अन्य मीटर सेक्टर-5 और माजरी चौक के पास लगने हैं। वह भी अगले सप्ताह तक लग जाएंगे। इन तीनों मीटरों से फिलहाल पंचकूला की ग्रीन बेल्ट और पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई देने की योजना है। उसके बाद दो अन्य बिजली के मीटर के लिए हुडा बिजली निगम से अप्रूवल लेगा।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और पाइप लाइन पर खर्च
सीवरेज ट्रीटमेंट के कंस्ट्रक्शन में 16 करोड़ का खर्च आया है। इसके अलावा शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में पानी की सप्लाई के लिए डाली गई पाइप लाइन पर करीब 23 करोड़ रुपये का खर्च आया है। 


बिजली निगम ने तीन बड़े बिजली के मीटर लगाने की अनुमति दी है। मीटर लगाने के बाद फिलहाल सेक्टर-3 के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में टर्शरी वाटर की सप्लाई दी गई है। बारी बारी से सभी सेक्टरों में कनेक्शन के बाद टर्शरी वाटर की सप्लाई दी जाएगी। 
-गुरनाम, जेई हुडा पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed