फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck hits parked canter, many wines damaged, six people injured

Panchkula News: ट्रक ने खड़े कैंटर को मारी टक्कर, कई वाइन क्षतिग्रस्त, छह लोग घायल

Mon, 08 Apr 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Truck hits parked canter, many wines damaged, six people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर स्थित ढेहा बस्ती के नजदीक रविवार देर शाम डेराबस्सी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक ने कैंटर सहित सड़क किनारे खड़े पांच ऑटो, एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकल को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना बरवाला पुलिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 पंचकूला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से सड़क मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को वन-वे मार्ग से डाइवर्ट किया।
विज्ञापन

इस घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कैंटर चालक गुरमीत सिंह पुत्र भाग सिंह वासी भरेली पंचकूला ने बताया कि उसका कैंटर सड़क के किनारे साइड में खड़ा था। इसमें लेबर को कबाड़ का समान लोड करना था। तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में सोहन सिंह, गौरव, अकबर, कीडू सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौजूद लोगों ने ट्रक के सहायक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार ट्रक परिचालक और चालक नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed