फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck hits car from behind, two injured

Panchkula News: ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, दो को चोटें आईं

Thu, 08 Aug 2024 07:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Truck hits car from behind, two injured
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर मॉडल टाउन काॅलोनी के फ्लाईओवर के पास ट्रक ने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने अपनी कार में पिंजौर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से घायलों को पंचकूला रेफर कर दिया। कार में चालक के साथ एक अन्य सवार था। वे जीरकपुर से हिमाचल की ओर जा रहे थे। जब वे मॉडल टाउन कालोनी के समीप बने फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से आते ट्रक चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना में दोनों को चोटें आईं। रंजीत उप्पल जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने बताया कि कार में पिता-पुत्र सवार थे। घटना में उन्हें चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर यहां जाम लगता है, परंतु प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने मौके पर घटना की सूचना पुलिस को भी दी, परंतु कई घंटों तक घटना स्थल से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को नहीं हटाया गया, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed