फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck driver ran over two bullet riders; one's head came under the truck, death, another injured

Panchkula News: ट्रक चालक ने बुलेट सवारों को रौंदा<bha>;</bha> एक का सिर ट्रक के नीचे आया, मौत, दूसरा घायल

Sat, 26 Apr 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Truck driver ran over two bullet riders; one's head came under the truck, death, another injured
घग्गर नदी पर हादसे के बाद मौके पर लोगों को समझाते पुलिसकर्मी
गुस्साए लोगों ने माजरी चौक डेढ़ घंटे किया जाम, पुलिस ने रूट डायवर्ट कर ट्रैफिक को सुचारू किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। माजरी चौक से आगे घग्गर नदी पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने दो बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक ने बुलेट चला रहे 22 वर्षीय विकास को कुचल दिया। उसका सिर ट्रक के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विकास ने हेलमेट पहना हुआ था, वह भी चूर-चूर हो गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा राहुल टक्कर से पुल के दूसरी तरफ उछलकर गिरा और चोटिल हो गया। घायल को पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों युवक माजरी गांव निवासी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और बुलेट को कब्जे में ले लिया है। मृतक का शव सेक्टर-6 जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसा शुक्रवार को शाम करीब 7:30 बजे हुआ। हादसे के बाद राहुल ने इसकी जानकारी दोस्तों और परिजनों को दी। वहीं हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगा। लोगों ने पीछा कर घग्गर पुल के आखिरी छोर पर ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने लगे। तभी कुछ लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दे दी। करीब 8 बजे एंबुलेंस जनरल अस्पताल पहुंची और चालक को चंडीमंदिर थाने ले गई।
विज्ञापन


जाम हटाने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग किया
घग्गर पुल पर लगे जाम से हालात और खराब हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाती तो वह गुस्से में फिर सड़क पर वाहनों के आगे खड़े हो जाते। इस दौरान जाम हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया। इस दौरान कुछ वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बहनों को इकलौता भाई था विकास
विकास चार बहनों का इकलौता भाई था, जो सभी का लाडला और परिवार का सहारा था। इस सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। माता-पिता बेसुध पड़े हैं, घर में मातम छाया है। विकास का यूं अचानक चले जाने से पूरे माजरी में शोक का माहौल है। हर किसी की आंखें नम है और दिल गमगीन। वह हमेशा अपने परिवार के साथ हंसता-खेलता रहता था। सभी की जुबान पर अब उसकी यादें ही रह गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed