फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Sector-20 is becoming a concrete forest, not greenery, people's displeasure: Trees are being cut continuously, met the officials but no action is being taken

परेशानी : हरियाली नहीं कंक्रीट का जंगल बन रहा है सेक्टर-20, लोगों की नाराजगी : लगातार काटे जा रहे हैं पेड़, अधिकारियों से मिले लेकिन नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 22 Jun 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Sector-20 is becoming a concrete forest, not greenery, people's displeasure: Trees are being cut continuously, met the officials but no action is being taken
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अंतर्गत सेक्टर-20 का वन क्षेत्र लगातार उजड़ रहा है। यहां पर असामाजिक तत्व बैठकर शराब पीते हैं। रोजाना कूड़ा नहीं उठने के कारण सनसिटी परिक्रमा के लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को कहना है कि अभी तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। यहां की हरियाली को बर्बाद कर कंक्रीट का जंगल तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस बाबत एचएसवीपी के प्रशासक से मिल चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक इस पर काई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-20 के निवासियों का कहना है कि सेक्टर की हरियाली को बचाया जाए। वहां पर ग्रीन बेल्ट लगातार खराब हो रहा है। इसे बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। परिक्रमा सोसायटी के बगल में आम के बाग लगातार सूख रहे हैं। ग्रीन बेल्ट को नष्ट कर यहां पर आशियाना फ्लैट बनाने की योजना पर भी लोगों में रोष है। सेक्टर-20 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक से अपने सेक्टर में हरित क्षेत्र और विकसित पार्क को बचाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

इसके लिए लोग पंचकूला विधायक से भी मिल चुके हैं। सेक्टर-20 के निवासी संजय शर्मा ने बताया कि इस सेक्टर को कंक्रीट के जंगल के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह पंचकूला में साठ हजार की आबादी वाला घना क्षेत्र है। इसमें 9.6 एकड़ का वन क्षेत्र है, जिसमें तीन हजार से अधिक औषधीय और फलदार पेड़ हैं, यहां पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में यह मदद करते हैं। हालांकि एचएसवीपी और सीटीपी आशियाना योजना के तहत ग्रीन बेल्ट और आसपास के पार्क को नष्ट करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हरियाली खत्म की गई
सेक्टर में लगातार हरियाली को खत्म किया जा रहा है। इसके लिए एचएसवीपी की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कई बार लिखा भी गया है। इसके बाद भी कोई काम नहीं किया गया है। -अखिल गोयल, सनसिटी परिक्रमा, सेक्टर-20
हरियाली की कंटीली तार हटा ली गई
सेक्टर-20 में जहां पर हरियाली है। वहां पर कंटीली तार लगाई गई थी। इसे हटा लिया गया है। इसके हटाए जाने के बाद लगातार पेड़ों को लोग छिपकर काट रहे हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - कर्नल अविनाश शर्मा, सेक्टर-20
आशियाना फ्लैट बनाए जाने पर नहीं बनेंगे पार्क
सेक्टर-20 में आशियाना फ्लैट बनाए जाने पर पार्क नहीं बनाए जाएंगे। पार्कों की जमीन को विलय कर इसे बनाया जा रहा है। इस तरह के हालात में सेक्टर में हरियाली नहीं रहेगी। हम आशियाना सोसायटी बनाने के खिलाफ नहीं हैं। सेक्टर की हरियाली और ग्रीन बेल्ट को बचाया जाए। इसके नहीं बचने से लोगों को लगातार परेशानी हो रही है। - एनके झिंगन, सेक्रेटरी, पर्यावरण सोसायटी ऑफ इंडिया
अराजक तत्व बैठकर पीते हैं शराब
सेक्टर का हरियाली क्षेत्र लगातार खत्म किया जा रहा है। यहां पर पेड़ों के बीच नशेड़ी बैठकर नशा कर रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद भी यह बंद नहीं हो पाया है। इस तरह के हालात में लोग परेशान हैं। - संजय शर्मा, सेक्टर-20

सेक्टर-20 के वन क्षेत्र को संरक्षित करने का निर्देश दिया गया है। इसे संरक्षित करने और वन क्षेत्र में उखाड़े तार जल्द लगाए जाएंगे। सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को संरक्षित करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। - अजीत बालाजी जोशी, मुख्य प्रशासक, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed