फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Power stalled, water crisis in 70 villages, no electricity restored in Morni, Raipurrani, Barwala

परेशानी : बिजली ठप, 70 गांवों में पानी के लिए हाहाकार, मोरनी, रायपुररानी, बरवाला में बिजली नहीं हुई बहाल

Tue, 01 Jun 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Power stalled, water crisis in 70 villages, no electricity restored in Morni, Raipurrani, Barwala
मोरनी/बरवाला/रायपुररानी। शनिवार रात को आए तूफान के 48 घंटे बाद भी मोरनी, बरवाला, रायपुररानी समेत अन्य कस्बों के करीब 70 गांवों में बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। इस कारण चिलचिलाती गर्मी में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को दूर-दराज स्थित प्राकृतिक बावड़ियो से पानी लाता देखा गया। इसके अलावा जहां कहीं पानी के टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां लोग पानी भरने उमड़ रहे हैं। तूफान के कारण मोरनी की 23 पंचायतों में ब्लैक आउट है।
विज्ञापन

इन पंचायतों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोगों के अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल फोन, इन्वर्टर चार्ज नहीं होेने से क्षेत्र के लोग बाहरी दुनिया से कट गए हैं। रायपुररानी के करीब 25 गांव भी अंधेरे में डूबे हैं। यहां भी बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी गड़बड़ा गई है। एसडीओ आरएस ढाकला के अनुसार कुछ क्षेत्रों की बिजली बहाल कर दी गई है, सभी कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बरवाला के गांवों के हालात भी बदतर हैं। भैरेली समेत अन्य गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। यहां टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 में भी पानी को तरस रहे लोग
पंचकूला। आंधी-तूफान और बारिश से जिले की व्यवस्था चरमरा गई है, जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जिले के कई क्षेत्रों में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। प्रशासन से लगातार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लेकिन, सोमवार शाम पौने छह बजे धूल भरी आंधी चलने के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन, अब उन्हें उमस का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-19 में दो दिन से लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। यहां पेयजल सप्लाई करने के लिए लगी ट्यूबवेल की मोटर खराब है। स्थानीय लोगों ने परेशानी से निजात पाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने इकट्ठे होकर रात में रोष जताया। सेक्टर-19 लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में उन्हें पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। लेकिन प्रशासन इस समस्या का पुख्ता समाधान करने में असमर्थ साबित हो रहा है।

बिजली सप्लाई सुचारू न होना सरकार की नाकामी : चौधरी
रायपुररानी। कांग्रेस के कालका से विधायक प्रदीप चौधरी ने शनिवार रात को आए तेज तूफान के दो दिन बीत जाने के बाद भी रायपुररानी, मोरनी क्षेत्र के अधिकांश एरिया में बिजली सप्लाई ठप्प होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में भी बिजली विभाग फाल्ट ठीक करने में सक्षम नहीं तो इसके पीछे सरकार की नाकामी है। क्योंकि बिजली कर्मी दिन-रात सप्लाई ठीक करने में लगे हुए हैं, लेकिन सरकार की ओर से मशीनरी की कोई व्यवस्था न किए जाने के कारण आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। पोल की कमी, स्टाफ की कमी और पोल लगाने के लिए मशीनरी की कमी होना सप्लाई ठीक करने में देरी की वजह है। चौधरी ने कहा कि लोगों को दो दिन से पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। वहीं, छात्रों की भी ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed