{"_id":"616346678ebc3e2eed12aca9","slug":"trouble-on-the-demand-of-parking-lawyers-are-getting-date-on-date-pkl-office-news-pkl4296315100","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : पार्किंग की मांग पर वकीलों को मिल रही है तारीख पर तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : पार्किंग की मांग पर वकीलों को मिल रही है तारीख पर तारीख
विज्ञापन
पंचकूला। वकीलों के लिए सुविधा के दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन अभी तक वाहनों की पक्की पार्किंग की बात पंचकूला प्रशासन की तरफ से नहीं मानी गई है। इस कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार कच्ची पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर लोगों से बहस भी हो चुकी है। अभी तक इस समस्या का निवारण नहीं हो सका है। पंचकूला जिला बार एसोसिएशन की ओर से जिला प्रशासन, डीसीपी को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसके बाद इस पर कोई भी काम नहीं हो सका है। यह मांग लंबे समय से चल रही है।
पंचकूला जिला बार एसोसिएशन में करीब 700 वकील प्रेक्टिस करते हैं। नए चेंबर बनाए जाने के बाद वकीलों की ओर से पार्किंग के बगल से निकले नाले को पक्का कराने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी वकीलों की पार्किंग पक्की नहीं कराई गई है। बार-बार एसोसिएशन के सदस्यों की तरफ से इस बात का विरोध कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी इसे सुधारा नहीं जा सका है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से पक्की पार्किंग के लिए जगह कम होने की बात कहकर हर बार इसे टाल दिया जा रहा है। लगातार मांग को ठुकराने के कारण बारिश के मौसम में वकील परेशान हो रहे हैं। बारिश के बाद वकीलों को गाड़ी खड़ी करने में बहुत अधिक दिक्क्त आती है।
कई बार मांग नहीं मानी गई
जिला बार एसोसिएशन की ओर से कई बार पक्की पार्किंग की मांग की जा चुकी है। अभी तक इसे ठंडे बस्ते में रखा गया है। इसका निवारण नहीं किया जा सका है। प्रशासन हर बार केवल आश्वासन दे रहा है। - सतीश कादियान, प्रेसिडेंट, पंचकूला जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
मांगें मानी जाए तभी वकीलों को राहत मिलेगी
प्रशासन की तरफ से वकीलों की कच्ची पार्किंग का काम पूरा किया जाना चाहिए, जिससे वकील आसानी से अपनी गाड़ी खड़ी कर सकें। इसके लिए कई बार मांग की गई है। - मनोज गौड़, पूर्व वाइस प्रेसिडेंट, पंचकूला जिला बार एसोसिएशन
पार्किंग की मांग को देखा जाएगा। इसका जो भी नियम के अनुसार निवारण किया जा सकता है, उसे पूरा किया जाएगा। - विनय प्रताप सिंह, उपायुक्त, पंचकूला प्रशासन