{"_id":"61bf884595337e6a79295c60","slug":"trouble-new-delhi-kalka-shatabdi-engine-failed-engine-damaged-in-adarsh-nagar-sent-back-to-delhi-after-an-hour-pkl-office-news-pkl436611789","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : नई दिल्ली -कालका शताब्दी का इंजन फेल, आदर्श नगर में खराब हुआ इंजन, एक घंटे बाद दिल्ली वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : नई दिल्ली -कालका शताब्दी का इंजन फेल, आदर्श नगर में खराब हुआ इंजन, एक घंटे बाद दिल्ली वापस भेजा
विज्ञापन
पंचकूला। दिल्ली से कालका आ रही शताब्दी एक्सप्रेस का आदर्श नगर के पास इंजन जाम हो गया। इसके चलते करीब एक घंटे शताब्दी खड़ी रही। ट्रेन में सफर कर रहे अरुण गोयल और उनकी मां नीरू गोयल के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से कालका के लिए रविवार की शाम 5.15 बजे निकली थी। इसका कालका पहुंचने का समय रात 9.15 बजे का था, लेकिन अभी 10 मिनट ही चली थी, बीच रास्ते इंजन में खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि एक घंटा आदर्श नगर में ट्रेन को खड़ी करने के बाद अनाउंसमेंट हुआ कि शताब्दी वापस दिल्ली जाएगी और वहां से फिर कालका के लिए रवाना होगी। इसके बाद शताब्दी को वापस नई दिल्ली ले जाया गया। जहां इंजन चेंज होने के बाद ट्रेन शाम करीब 7 बजे कालका के लिए निकली। ट्रेन खबर लिखे जाने तक रात 10.15 अंबाला पहुंची थी।
यात्री बोले- पैसे भी लगाओ और ट्रेन समय से नहीं पहुंची
पिंजौर निवासी अरुण ने बताया कि शताब्दी जैसी ट्रेन में सफर को प्राथमिकता लोग इसलिए देते हैं, क्योंकि सफर आरामदायक हो और अपने गंतव्य स्थान पर समय से पहुंच सकें। रविवार को शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के लोगों की वीवीआईपी ट्रेन शताब्दी है, दिल्ली तक सफर के लिए लोग इसी को पसंद करते हैं, अगर ऐसे ही शताब्दी के इंजन खराब होते रहे तो ऐसी ट्रेन में सफर करने का क्या फायदा। इस तरफ रेलवे को ध्यान देना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि शताब्दी का इंजन खराब हुआ हो, इससे पहले भी शताब्दी के इंजन बीच रास्ते खराब होते रहे हैं।