फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Gutkha, pan masala packets are scattered around the power pillar, people's feelings are hurt

परेशानी : शक्ति स्तंभ के आसपास बिखरे रहते हैं गुटखा, पान मसाला के पैकेट, लोगों की भावनाएं होती हैं आहत

Tue, 22 Mar 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Gutkha, pan masala packets are scattered around the power pillar, people's feelings are hurt
कालका। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड ने लाखों रुपये खर्च कर शक्ति स्तंभ का निर्माण तो करवा दिया है, लेकिन उनकी देखभाल करना भूल गया है। वर्तमान में कालका स्थित शक्ति स्तंभ के आसपास गंदगी फैली हुई है। इससे वहां आने वाले श्रद्धालुआें और पर्यटकों की भावनाएं आहत होती हैं। कालका-परवाणू बैरियर से पहले सड़क पर एक शक्ति स्तंभ बनाया गया है। शक्ति स्तंभ सुंदर, आकर्षक होने के साथ-साथ लोगों की आस्था का केंद्र भी है। इस शक्ति स्तंभ की देखभाल नहीं होने के कारण यहां गंदगी का आलम है। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड ने कालका और पिंजौर में 24.58 लाख रुपये की लागत से दो शक्ति स्तंभों का निर्माण करवाया है। एक शक्ति स्तंभ कालका में है, तो दूसरा पिंजौर मल्लाह मोड़ के समीप बनाया गया है। इसमें कालका वाला शक्ति स्तंभ देखभाल नहीं होने के कारण उपेक्षित है।
विज्ञापन

बीड़ी-सिगरेट, पान मसाला बिखरे रहते हैं चारों तरफ
कालका में बने शक्ति स्तंभों के तरफ साइड जहां हरी घास उगाई जानी थी, वहां गुटखे के खाली पैकेट और दोने-पत्तल बिखरे पड़े रहते हैं। शक्ति स्तंभों के सामने भी गंदगी बिखरी पड़ी रहती है। इनमें बीड़ी-सिगरेट, पान मसाला, माचिस के खाली पैकेट सहित डिस्पोजेबल ग्लास और अन्य चीजें पड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

लाखों की लागत से निर्मित इन शक्ति स्तंभों की देखरेख के लिए किसी कर्मचारी को नियुक्त किया जाना चाहिए। शक्ति स्तंभ के आसपास फैली गंदगी की वजह से श्रद्धालुुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। इन स्तंभों के पास बोर्ड लगा होना चाहिए, जिस पर काली माता मंदिर की मान्यता के बारे में विस्तार से लिखा हो। - सितार चंद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शक्ति स्तंभों की देखरेख करना जरूरी है। इनके साथ लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यहां पर किसी की ड्यूटी लगा देनी चाहिए। इससे किसी को रोजगार मिल जाएगा और इनकी देखभाल भी हो जाएगी। - नरेश धीमान
इस बारे में काली माता मंदिर के सचिव से बात करेंगे। गंदगी की जो भी समस्या है, उसका समाधान करवाएंगे। - अशोक बंसल, सीईओ माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed