फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Bus stop 52, operation of trains 43, route chart is not installed anywhere, people remain upset

परेशानी : बस स्टॉप 52, गाड़ियों का परिचालन 43, कहीं भी नहीं लगा है रूट चार्ट, लोग रहते हैं परेशान

Tue, 29 Jun 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Bus stop 52, operation of trains 43, route chart is not installed anywhere, people remain upset
पंचकूला। नगर निगम ने शहर में 52 बस स्टॉप बनाकर 43 गाड़ियों का संचालन तो शुरू कर दिया है, लेकिन रूट चार्ट नहीं बनाने से लोगों को परेशानी हो रही है। रूट चार्ट के अभाव में लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि कौन सी बस किस रूट पर चलेगी। पंचकूला बस स्टैंड से 56 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें 13 बसें लंबी दूरी और 43 बसें स्थानीय रूट पर चलाई जा रही हैं। इसमें पंचकूला से कालका, पिंजौर, मोरनी, रायपुररानी और जीरकपुर की रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। किसी भी बस स्टॉप पर बसों का रूट चार्ट नहीं लगाया गया है। इस कारण यह जानकारी नहीं होती है कि बसों का संचालन किस रूट पर कब होगा। लोग जानकारी नहीं होने के कारण बसों का सफर करने में असमंजस की स्थिति में रहते हैं। लोगों को बसों की जानकारी नहीं होने के बाद नगर निगम की तरफ से भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

लोग करते रहते हैं इंतजार
लोगों को बस स्टैंड पर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते देखा गया है। पंचकूला के अंदर बसों का संचालन हर बीस मिनट में होने का दावा किया जाता है। बसें शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 14 15, 16, 17 सहित अन्य सेेक्टरों में जाने का कोई रूट प्लान नहीं है। इस कारण लोग इसका सफर नहीं करते हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 के पदाधिकारियों के अनुसार लाखों खर्च कर निगम की तरफ से बस स्टॉप बना दिए गए हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी निगम की है। निगम को इन सभी पर रूट चार्ट लगाना चाहिए जिससे कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

नगर निगम के साथ मीटिंग कर जल्द ही सभी रूटों का रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। इसे जल्द ही सभी बस स्टाप पर इंस्टाल किया जाएगा, जिससे कि यात्रियों की किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। - विनेश कुमार, जीएम, सेक्टर-5 बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का रूट चार्ट नहीं लगाया
बसों का रूट चार्ट निगम की तरफ से लगाया जाना चाहिए। इससे शहर के लोगों को परेशानी होती है। इस काम को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। - केके जिंदल, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-20
----
बस स्टाप पर बसों की जानकारी नहीं मिलती
पंचकूला में लोगों के लिए बसों का संचालन बढ़ाया गया है। लेकिन बस स्टॉप पर बसों की जानकारी लोगों को नहीं मिलती है। इसलिए हमारी यह निगम और ट्रांसपोर्ट विभाग से मांग है कि वह सभी बस स्टाप में रूट चार्ट लगाएं, जिससे कि लोग बसों से सफर कर सकें। उन्हें बस के रूट की सही जानकारी मिल सके। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट आरडब्ल्यू, सेक्टर-15
बस की टाइमिंग का पता नहीं चल पाता
रूट चार्ट नहीं लगाने के कारण बस की टाइमिंग का सही तरीके से पता नहीं चल पाता है। बस की टाइमिंग का रूट चार्ट से पता चलता है। बस संचालन से पहले इसे लगाया जाना चाहिए, जिससे कि लोगों को किसी प्रकार का संशय न हो और लोग बसों के सफर पर विश्वास कर सकें। - अविनाश मलिक, जनरल सेक्रेटरी, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-20

विभागों को तालमेल बनाकर काम करना चाहिए
रूट चार्ट 52 बस स्टॉप पर इसलिए नहीं लग पाए हैं क्योंकि विभागों में कोई तालमेल नहीं है। बसों का संचालन शुरू होने के बाद इस तरह की खामियां सामने आ रही हैं। इसे विभाग मिलकर चेक करें और जनता को रूट चार्ट लगाकर लोगों को राहत दिलाएं। - बीबी शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, आरडब्लयूए, सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed