{"_id":"676efef92ff53573990082d6","slug":"triple-murder-last-location-of-shooter-kalu-and-sahil-found-in-bathinda-raids-in-hotels-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-118137-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर : शूटर कालू और साहिल की आखिरी लोकेशन बठिंडा मिली, होटलों में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर : शूटर कालू और साहिल की आखिरी लोकेशन बठिंडा मिली, होटलों में छापे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिंजौर में ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस को शूटरों की आखिरी लोकेशन बठिंडा की मिली है। सीआईए बठिंडा के कई होटलों में छापे मार रही है। हत्या के आरोपियों ने जिस होंडा सिटी कार से वारदात को अंजाम दिया था, उस कार के मालिक से पुलिस ने हत्या से जुड़े कई पहलुओं पर पूछताछ की है। क्राइम ब्रांच पुलिस बठिंडा से सटे अन्य जगहों पर छापे मार रही है। सल्तनत होटल में गैंगवार को अंजाम देने वाले शूटर कालू ककरोलिया और साहिल की लोकेशन ट्रैक की गई है। इसके अलावा वीरवार देर रात पुलिस ने रोहतक के कई होटलों में छापे मारे लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।
सल्तनत होटल के बाहर शूटर जिस कार से पहुंचे थे, उसे सीआईए ने कस्टडी में लेकर सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच में रखी है। गाड़ी जिस पार्टी के नाम है, उसे हिरासत में लेकर सीआईए ने पूछताछ की है। शूटरों ने तीन माह पहले गुरुग्राम सेक्टर-23 के रहने वाले एक व्यक्ति से यह कार खरीदी थी। गैंगवार करने वाले शूटर उसी कार से पिंजौर आए और हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए थे। गाड़ी के पहले मालिक से पूछताछ कर हत्यारों के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं कार की खरीदारी करने वाले दूसरे पार्टी के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में बैठे कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर गैंग से जुड़े अन्य शूटरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए होंडा सिटी कार का प्रबंध किया था। बताया जा रहा है कि होंडा सिटी कार के मालिक से गैंग के दूसरे साथी मिले और कार की डील की थी। कार मालिक से पूछताछ कर सीआईए आरोपी की तलाश कर रही है।
23 दिसंबर को हो हुआ था गैंगवार
23 दिसंबर को सुबह तीन बजे विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और वंदना की हत्या हुई थी। हालांकि पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्याकांड के बाद हत्यारों को पकड़ने के लिए सीआईए की आठ टीमें गठित की गई थीं। पुलिस का कहना है कि जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।