फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tricolor at every home: DC flagged off the tricolor journey of auto drivers

हर घर तिरंगा : डीसी ने ऑटो चालकों की तिरंगा यात्रा को किया रवाना

Tue, 09 Aug 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tricolor at every home: DC flagged off the tricolor journey of auto drivers
पंचकूला। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान जोर पकड़ रहा है। सोमवार को एक बार फिर उपायुक्त महावीर कौशिक ने ऑटो चालकों की तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। नोडल अधिकारी विकास कौशिक के निर्देशन में यात्रा शहर के कई सेक्टरों से होकर गुजरी। ऑटो पर तिरंगा लगाया गया, इसके अलावा सवारियों को भी तिरंगा पकड़ाया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी विकास कौशिक ने बताया कि सार्थक गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -12ए से भी एक रैली निकाली गई। इसे पंचकूला नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों से गुजरकर लोगों को अपने घरों पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। विकास कौशिक ने कहा कि विभिन्न स्कूल, सामाजिक संगठन, औद्योगिक, सामाजिक, धार्मिक इकाइयां इस अभियान से जुड़ रही हैं। पंचकूला के हर घर पर तिरंगा लहराएगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed