फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tribute to martyr Major Sandeep Sagar on Martyrdom Day

शहीदी दिवस पर शहीद मेजर संदीप सागर को दी श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jun 2020 01:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyr Major Sandeep Sagar on Martyrdom Day
पंचकूला। सेक्टर 7/8/17/18 के चौक पर शहीद मेजर संदीप सागर के स्मारक पर वीरवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीनियर सिटीजन काउंसिल द्वारा देशभक्ति का ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। काउंसिल ने निर्णय लिया कि मेजर के शहीदी दिवस पर हर वर्ष इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहेगा। इस अवसर पर माता-पिता ने भावुक होकर शहीद से जुड़ी यादों को साझा किया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा, वित्त सचिव एनके शर्मा, महासचिव एमसी सेठी, सेक्टर-8 पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एचसी गेरा, एसआर बहल, वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र गोयल, एमएल नागपाल, कर्नल टंडन, सचिव राज सिंह दहिया, वित्त सचिव केके अरोड़ा, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव एवं आर्मी सर्विस लीग के मुखिया ब्रिगेडियर किरण कृष्ण, कर्नल ओम सिंह, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 10 के चेयरमैन भारत हितैषी सहित अन्य ने शहीद मेजर संदीप सागर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने मेजर संदीप सागर के शहीदी दिवस पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि भारत माता के इस सपूत का नाम इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन

मेजर संदीप सागर के पिता प्रोफेसर हरबंस लाल और माता रक्षा देवी ने बताया कि शहादत से 10-12 दिन पहले संदीप सागर से उनकी बातचीत होना बंद हो गई थी। माता रक्षा ने बताया कि शहादत के बाद उन्हें बेटे संदीप का एक खत मिला, जिसमें संदीप ने लिखा था कि वह अपने देश के लिए कुछ करना चाहता था, जो उसने करके दिखाया। पिता प्रोफेसर हरबंस लाल ने बड़े गर्व से बताया कि संदीप की ग्रेजुएशन समाप्त होने के बाद उन्होंने उन्हें पुलिस में ट्राई करने को कहा था तो संदीप ने कहा कि वह पुलिस में नहीं, सेना में भर्ती होकर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। संदीप का चयन सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ। 25 जून 1999 को मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान दुश्मन की बिछाई बारूदी सुरंग फटने पर बहादुरी से वीरगति को प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed