फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tribute: Rajput Sabha paid tribute to many martyrs including Maharana Pratap

श्रद्धांजलि : राजपूत सभा ने महाराणा प्रताप समेत अनेक शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 20 Dec 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tribute: Rajput Sabha paid tribute to many martyrs including Maharana Pratap
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित महाराणा प्रताप भवन में रविवार को राजपूत सभा पंचकूला ने श्रद्धांजलि समारोह में महाराणा प्रताप के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत, विमान हादसे में शहीद मेजर अनुज राजपूत, राजपूत सभा पंचकूला के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम स्वरूप सिंह और स्वर्गीय धर्म सिंह राणा (सालवन) को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व ओएसडी सीएम हरियाणा अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के साथ राजपूत समाज के अन्य दिवंगत महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पहाड़ खान मजदूर हलका तोशाम के प्रधान एवं हरियाणा विकास मंच के अध्यक्ष वेदपाल तंवर ने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास समाज की गौरव गाथा से भरा हुआ है।
विज्ञापन

राजपूत समाज ने हमेशा ही अन्याय का विरोध किया और न्याय का साथ दिया है। समाज के लोगों को इस गौरव गाथा का हमेशा अनुसरण करना चाहिए। क्षत्रिय समाज ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। इस परंपरा को कायम रखना चाहिए। वेदपाल तंवर ने आश्वासन दिया कि राजपूत भवन पंचकूला के अधूरे कार्य को सबके सहयोग से पूरा किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व ओएसडी सीएम हरियाणा अमरेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत समाज अपने साहस, शौर्य और आत्मबल को जागृत करे। समाज के लोगों को भगवान श्रीराम, महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राजपुताना विरासत जागृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा एवं जिला परिषद पंचकूला के पूर्व चेयरमैन व समाजसेवी वीरेंद्र सिंह भाऊ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राजपूत सभा पंचकूला के प्रधान मनजीत सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बैठक में नवचयनित प्रधान मनजीत सिंह के शेष कार्यकाल के लिए उपस्थित सदस्यों द्वारा उनके नाम का अनुमोदन किया। एजीएम में रखे जाने वाले मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में राजपूत सभा पंचकूला के उपाध्यक्ष धर्म सिंह, भूप सिंह राणा, राहुल चौहान, जितेंद्र राणा, बृजपाल राणा (पाली), राजपाल सिंह राणा, अरुण राघव, नरेंद्र राणा व अनूप चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed