फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transporter duped of Rs 10.24 lakh on pretext of getting books scanned

Panchkula News: किताबें स्कैन करवाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर से 10.24 लाख ठगे

Fri, 28 Nov 2025 12:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 28 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Transporter duped of Rs 10.24 lakh on pretext of getting books scanned
मोहाली की एक स्कैनिंग कंपनी ने पंचकूला के ट्रांसपोर्टर को लगाई चपत, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें मोहाली की एक स्कैनिंग कंपनी ने पंचकूला के एक ट्रांसपोर्टर से 10.24 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-25 निवासी शिकायतकर्ता चंडीगढ़ मोटर मार्केट में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार सुनील शर्मा कई वर्षों से उन्हें जानता था। उसने दावा किया कि उसकी कंपनी को अमेरिका से बड़ा स्कैनिंग प्रोजेक्ट मिला है और इसके तहत 30 हजार पन्नों की किताबें स्कैन करवाने का काम दिया जा रहा है। बदले में लाखों का मेहनताना देने की बात कही गई।
विज्ञापन

शर्त रखी गई कि पहले 5 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में कंपनी के खाते में जमा कराने होंगे। भरोसा होने पर शिकायतकर्ता ने कुल 5,07,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सुनील शर्मा ने उन्हें कंपनी के अन्य अधिकारियों वरुण अग्रवाल, राज संधू, अभिनव भटनागर और राजीव वर्मा से भी मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने भरोसा बनाए रखने के लिए एक बार 2 लाख रुपये एडवांस बिल के नाम पर शिकायतकर्ता के खाते में वापस भी भेजे। इसके बाद मोहाली सेक्टर-74 स्थित दफ्तर से शिकायतकर्ता को करीब 70 किताबें दी गईं जिन्हें उन्होंने स्कैन कर समय से जमा भी कर दिया। उन्होंने कंपनी का काम पूरा कर दिया जिसके बाद कंपनी पर शिकायतकर्ता का कुल 6,99,903 रुपये का भुगतान बकाया हो गया। साथ ही सिक्योरिटी मनी 5,07,500 रुपये भी वापस नहीं की। इसी दौरान 23 अक्तूबर को कंपनी के कहने पर शिकायतकर्ता ने 50 हजार रुपये और बैंक खाते में भेज दिए। आरोप है कि कंपनी ने कुल 10.24 लाख ठग लिए। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया और कंपनी के लोग लगातार पैसे मांगते रहे।

कंपनी के अधिकारी टालमटोल करने लगे और फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का शक हुआ तो उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed