फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transport department earned record additional revenue of Rs 5375.65 crore in three years

Panchkula News: परिवहन विभाग ने तीन साल में 5375.65 करोड़ का रिकॉर्ड अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया

Thu, 12 Jun 2025 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Transport department earned record additional revenue of Rs 5375.65 crore in three years
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने बीते तीन साल में 5,375.65 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। राज्य के परिवहन विभाग ने 2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान यह राजस्व हासिल किया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग, पनबस और रोडवेज और पेप्सू ने राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि दर्ज की है। पिछले तीन वर्षों में विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग (एसटीसी) ने 9037.49 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित किया है।
विज्ञापन

इसके विपरीत पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2019-2020, 2020-2021 और 2021-2022 के दौरान अर्जित राजस्व 5825.38 करोड़ था। उन्होंने राज्य सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि 2022-2023, 2023-2024 और 2024-2025 के दौरान 3212.11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व एकत्र किया गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पनबस और पंजाब रोडवेज ने 2019-2022 के 1332.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 2022-2025 के तीन वर्षों के दौरान 2323.21 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व एकत्र किया है, जो कि 990.91 करोड़ अधिक है। पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 2019-2022 तक के 1721.52 करोड़ के राजस्व के मुकाबले 2022-2025 के दौरान 2894.15 करोड़ का राजस्व एकत्र किया है। पिछले तीन वर्षों की तुलना में 2022-2025 का राजस्व 1172.63 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed