फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transfers of 42 Naib Tehsildars, who have been at the same place for years.

हरियाणा : वर्षों से एक ही जगह पर जमे 42 नायब तहसीलदारों के तबादले, जल्द ही तहसीलदारों के भी होंगे

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Transfers of 42 Naib Tehsildars, who have been at the same place for years.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वर्षों से एक ही सीट पर बैठे 42 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। एक दिसंबर को ही वित्तायुक्त एवं राजस्व विभाग के एसीएस का कार्यभार संभालने वाले पीके दास की ओर ये आदेश जारी किए हैं। अब तहसीलदारों के तबादले की बारी है। संभावना है कि जल्द ही इनकी तबादला सूची जारी होगी। नायब तहसीलदार सिराज खान पानीपत से जींद, रामकुमार करनाल से आयुक्त करनाल के पास, बलविंद्र सिंह इंद्री से लाडवा, अजय कुमार रेवाड़ी से गुरुग्राम, कुंवरदीप सिंह रादौर से हिसार, आशीष कुमार चरखीदादरी से कैथल, प्रदीप कुमार पटौदी से गुरुग्राम, कृष्ण कुमार शिवानी से चरखीदादरी, हरदेव सिंह कलायत से पंचकूला भेजे हैं। प्रदीप सिरसा से सोनीपत, अभिमन्यु समालखा से थानेसर, अचिन थानेसर से बाढ़ड़ा, सुरेश कुमार लोहारू से बड़थल और ललित कुमार को एसडीएम हिसार कार्यालय से आयुक्त हिसार कार्यालय में नियुक्त किया है।
विज्ञापन

मोहम्मद इब्राहिम होडल से ऐलनाबाद, अभिनव अंबाला से पंचकूला, प्रेमप्रकाश खरखौदा से होडल, अरुण लोहान शहजादपुर से वित्तायुक्त कार्यालय में लगाया है। नायब तहसीलदार रवि कुमार तोशाम से नूंह, इंद्र सिंह सफीदों से घरौंडा, पूनम सोलंकी को कालका से पंचकूला, अमित सिंह करनाल से नारायणगढ़, गौरव रोजड़ा होडल से लोहारू, शेखर बाढ़ड़ा से झज्जर, अशोक पलवल से खरखौदा, रोहित कौशिक नारनौल से भिवानी, जयवीर रंगा थानेसर से कैथल, ईश्वर सिंह पंचकूला से झज्जर, अरुण कुमारी कोसली से रेवाड़ी, जसविंद्र सिंह बरवाला से उचाना, लच्छी राम झज्जर से सोहना, यशवंत सिंह को बड़थल से अंबाला कैंट भेजा है। बिलासपुर के नायब तहसीलदार अरविंद को डीसी कार्यालय झज्जर, मुकुल को रोहतक से महम, साहिल अरोड़ा उचाना से नारनौल, अरविंद बिलासपुर से झज्जर, जतिंद्र गिल नारायणगढ़ से कालका, दिनेश बल्लभगढ़ से हथीन, जगदीश गुुरुग्राम से रोहतक, अमित कुमार डबवाली से सतनाली, अजय मलिक बादशाहपुर से कालांवाली, श्याम सुंदर पंचकूला से धारूहेड़ा का नायब तहसीलदार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed