फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trains will be stopped across Punjab for two days from December 13

13 दिसंबर से दो दिन तक पंजाब भर में रोकी जाएंगी ट्रेनें

Thu, 25 Nov 2021 10:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Trains will be stopped across Punjab for two days from December 13
कांग्रेस की चन्नी सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पंजाब की किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने सरकार पर चुनावी घोषणाएं पूरी न करने का आरोप लगाया है। कमेटी इसके विरोध में 13 दिसंबर से पंजाबभर में 2 दिन तक ट्रेनों को रोकने का एलान किया है। इसके बाद पूरे पंजाब के गांवों में स्थायी मोर्चे लगाने की चेतावनी कमेटी की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि चन्नी सरकार ने 2017 में जो चुनावी वादे किए थे, वह अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। इस कारण कमेटी आंदोलन की राह पकड़ रही है। जिसके विरोध स्वरूप चन्नी सरकार के खिलाफ 13 दिसंबर से 2 दिन पूरे पंजाब में ट्रेनों को रोकने के लिए कड़ा मोर्चा बनाया जाएगा। समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बैठकें कर मोर्चा तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने पंजाब भर के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं से अपील की है कि इस स्थायी मोर्चे की तैयारी में पंजाब के हजारों गांवों में सभाएं और लोगों को लामबंद करने के लिए जन मार्च निकालकर की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि हालांकि मोदी सरकार ने काले कानूनों को खत्म करने की घोषणा कर दी है, लेकिन इसे अभी संसद में निरस्त किया जाना बाकी है। फसलों की खरीद के लिए एमएसपी हैं। कानून अभी तक नहीं बना है और आंदोलन के दौरान किसानों और मजदूरों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed