{"_id":"68701b473fd36055a107b7fe","slug":"traffic-police-issued-challans-to-more-than-10-vehicles-including-5-school-buses-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124564-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस ने 5 स्कूल बसों समेत 10 से ज्यादा वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस ने 5 स्कूल बसों समेत 10 से ज्यादा वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को पांच स्कूल बसों समेत 10 से ज्यादा वाहनों के चालान काटकर दो बाइकों को भी इंपाउंड किया है। जांच के दौरान 5 स्कूल बसों को विभिन्न नियम उल्लंघन के चलते चालान किया गया। 1 ओवरलोडेड ऑटो, बिना नंबर प्लेट के 2 वाहन, 4 ऑटो चालकों को रोंग पार्किंग के लिए चालान किया गया। वहीं, ददो मोटरसाइकिलें इंपाउंड की गईं और एक नाबालिग ऑटो चालक को पकड़ा गया।
टीम ने स्कूल बसों व ऑटो में फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध परमिट, ड्राइवर लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, महिला अटेंडेंट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस और सीसीटीवी जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर खास नजर रखी गई। अधिकारियों ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की कि वे केवल उन्हीं वाहनों का उपयोग करें जो सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हों। पुलिस ने चेताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान चलते रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।