फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic police escort a teenager, upset with his parents, safely home

Panchkula News: मां-बाप से नाराज किशोर को ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

Wed, 08 Oct 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic police escort a teenager, upset with his parents, safely home
पंचकूला। पुलिस ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। दिन की पहचान – एक नेक काम मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस के मुख्य सिपाही ने घर छोड़ने की जिद पर अड़े 15 वर्षीय किशोर को समझा-बुझाकर उसके परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में यह पहल समाज के लिए प्रेरणा बनी है।
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि 6 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे मुख्य सिपाही बलजीत सिंह ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एक सेक्टर में किशोर को रोते हुए सड़क पर मिले। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर नाराज है और घर छोड़कर जा रहा है।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सिपाही ने किशोर को प्यार से शांत किया और समझाया कि घर छोड़ने से समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने बताया कि संवाद और समझ से मतभेद दूर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिपाही ने किशोर के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें मौके पर बुलाया। कुछ देर में माता-पिता पहुंचे और पुलिस कर्मी ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि परिवार में छोटे-मोटे मतभेद सामान्य हैं, लेकिन उनका हल संवाद और स्नेह से ही संभव है।
अंत में किशोर को सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed