फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic police did not wake up even after the accident, illegal cuts are becoming fatal

Panchkula News: हादसे के बाद भी नहीं जागी ट्रैफिक पुलिस, अवैध कट बन रहा जानलेवा

Sat, 03 May 2025 12:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 03 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Traffic police did not wake up even after the accident, illegal cuts are becoming fatal
ओल्ड पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट से बीच में हटे बैरिकेड।   संवाद
लोग बोले- कई घरों की खुशियां छीन चुका, इसे हमेशा के लिए बंद किया जाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। ओल्ड पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर हाईवे पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने वाले अवैध कट को ट्रैफिक पुलिस ने फिर खोल दिया है। इस कट से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसे में हुई मौत के बाद यह अवैध कट पुलिस ने अपनी लापरवाही समझते हुए बंद कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने इसे फिर खोल दिया है।
लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पहले हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई थी। युवक इस अवैध कट से पेट्रोल पंप की तरफ आ रहा था और अचानक गाड़ी से टकरा गया था। इस कट ने एक परिवार का बेटा छीन लिया। इसके अलावा भी इस कट से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने इसे बंद कर दिया था। अब हाल ही में इस कट को फिर से खोल दिया गया है। इस पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए कट को तुरंत बंद करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह जानलेवा कट है। इसने कई घरों की खुशियां छीन ली हैं। यातायात पुलिस को इस पर ध्यान देना चाहिए और इसे हमेशा के लिए बंद करना चाहिए। लोगों का कहना है कि यहां कोई टी पॉइंट नहीं है और न ही इससे कोई लिंक रोड है। यह केवल फोरलेन हाईवे है। दोनों तरफ से तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन होता है। ओल्ड पंचकूला से आते वक्त पुलिया के ठीक सामने यह कट है लेकिन वाहन चालकों को नजर नहीं आता है। यहां से गुजरने वाले वाहन से हादसे की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन


लोग यहां घायल हो रहे हैं

यह अवैध कट लगभग एक साल से अधिक समय से बंद था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इसे फिर से खोल दिया है। यह राहगीरों के लिए फिर से सड़क हादसों का कारण बन रहा है। लोग यहां घायल हो रहे हैं। दोनों तरफ से तेज रफ्तार वाहनों का आवागन होता है। ऐसे में कोई भी बीच से टर्न होता है तो हादसे की संभावना होती है। - हरी सिंह, सेक्टर-19 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कट पर गाड़ी से हादसा हो गया था

करीब डेढ़ साल पहले इसी कट पर गाड़ी से हादसा हो गया था। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उस दिन को कभी नहीं भूल सकता हूं। यह अवैध कट है। यहां कोई टी पॉइंट नहीं है। केवल जाने-आने के लिए फोरलेन हाईवे है। सामने पेट्रोल पंप होने के कारण अकसर लोग इस अवैध कट का इस्तेमाल करते हैं। -कुलभूषण वर्मा, कालका

हादसों का कारण बनते हैं

ऐसे कट कहीं भी हों हादसों का कारण बनते हैं। हाईवे पर बने इस तरह के अवैध कट से हादसे की संभावना अधिक होती है। बाहरी राहगीरों को ऐसे कटों का अंदाजा नहीं होता है। वह सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए ऐसे अवैध कट हमेशा के लिए बंद होने चाहिए। - मोती लाल, सेक्टर-14 पंचकूला


मेरी गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था

इस कट पर मेरी गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था लेकिन फिर से इस कट को फिर खोल दिया है। पिछले कई दिनों से पुलिस ने इसे बंद किया हुआ था। ट्रैफिक पुलिस को इस मामले को जल्द संज्ञान में लेना चाहिए। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जाएगा। - बंटी, सेक्टर-12 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed