फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic between Sector-19 and Industrial Area will become easier, stairs will be built for pedestrians

Panchkula News: सेक्टर-19 और औद्योगिक क्षेत्र के मध्य आवागमन और आसान होगा, पैदल चलने वालों के लिए बनेंगी सीढि़यां

Sun, 10 Nov 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Traffic between Sector-19 and Industrial Area will become easier, stairs will be built for pedestrians
आरओबी पर चढ़ने के लिए बनाई जाएंगी सीढि़यां। 
अभी तक लोग आरओबी, अंडरपास और रेलवे ट्रैक पार कर करते हैं आवागमन, इस मार्गों से लोगों को होती है परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-19 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के बीच बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) में अब सीढि़यां बनाई जाएंगी। इससे इस मार्ग पर पैदल चलने वाले पंद्रह हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। इस मार्ग को बनाने के लिए 36 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। रेलवे ओवरब्रिज के पास ही सेक्टर-19 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के मध्य आवागमन करने के लिए दो सीढि़यां बनाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट पर पीडब्ल्यूडी द्वारा अगले माह काम शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को ओवरब्रिज और अंडरपास से आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश के समय अंडरपास में पानी भरने की स्थिति में लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा काफी संख्या में लोग जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन करते हैं। इससे ट्रेन से टकराकर होने वाले हादसों में भी वृद्धि हो गई थी।
लोगों ने पत्र लिखकर की मांग
पीडब्ल्यूडी के अनुसार हरियाणा सरकार को लोगों ने कई बार पत्र लिखकर आरओबी में सीढ़ी बनाने की मांग की है। सेक्टर-19 और बलटाना से आवागमन करने वाले करीब 15 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही थी। इससे रेल हादसे भी बढ़ गए थे। इस समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे किया। सर्वे के बाद इसे पास कर दिया गया। सर्वे के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-19 के मध्य सीढि़यां बनाई जाएंगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आरओबी और अंडरपास बनाते वक्त नहीं था प्रावधान
पंचकूला के सेक्टर-19 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 के बीच आरओबी और अंडरपास का उद्घाटन 1 फरवरी 2023 को हुआ था। यह अपने निर्धारित समय वर्ष 2021 से दो साल बाद बनाया गया। इसे बनाते वक्त सीढ़ी का प्रावधान नहीं बनाया गया था। इसके बाद लोगों की मांग को देखते हुए इस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ---
आरओबी में जल्द ही दो जगह सीढि़यां बनाई जाएंगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कॉल की जाएगी। इसका काम तीन माह के अंदर पूरा कराया जाएगा। -आशीष चौहान, एक्जक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed