फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trade board said, police patrol increased to prevent theft

कालका में बढ़ रही चोरी की वारदातें, व्यापार मंडल बोला, पुलिस गश्त बढ़ाए

Tue, 14 Jul 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Trade board said, police patrol increased to prevent theft
बैठक के दौरान उपस्थित व्यापार मंडल रेलवे रोड के सदस्य। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। व्यापार मंडल रेलवे रोड ने एक निजी रेस्तरां में बैठक की। इस दौरान शहर की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रधान चेतन सचदेवा ने बताया कि शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, उन्होंने कहा कि सभी को अपनी दुकानों पर चौकसी बढ़ा देनी चाहिए साथ ही उन्होंने पुलिस गश्त तेज करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कालका तहसील के सामने बनी दुकान के नीचे से गुजर रहा नाला बरसातों में ओवरफ्लो हो जाने के चलते दुकानों की बेसमेंट में पानी भर जाता है, जिसके चलते दुकानदारों का भारी नुकसान होता है, प्रशासन को जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने रेलवे रोड की सड़क की भी मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन हरजिन्द्र सिंह नंदा, प्रधान चेतन सचदेवा, जनरल सेक्रेटरी मुकेश सोढी, उप-प्रधान नागेश जंग, मंजीत सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी रोहित मल्होत्रा, सेक्रेटरी मनोज सचदेवा, कैशियर राजीव अरोड़ा, लीगल एडवाइजर सुशील गर्ग, दीपक मरवाहा सहित मेन बाजार के प्रधान अनिल सूद एंव मुकेश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड पर बने शौचालयों की हालत बद्तर
लीगल एडवाइजर सुशील गर्ग ने बताया कि यदि ऐसे ही दुकानदारों की बेसमेंट में पानी भरता रहेगा तो बिल्डिंग डैमेज होने का भी खतरा बना रहेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड पर बने शुलभ शौचालय की हालत काफी बद्तर है जब तक चुनाव नहीं होते तब तक मुख्य समस्याओं को इमरजेंसी बजट से पूरा किया जाए और विकास कार्यों को लेकर निगम के पूर्व पार्षदों की सलाह ली जाए। कहा कि यदि उनकी समस्याओं को जल्द निपटारा नहीं किया गया तो वह मजबूरन प्रदर्शन करेंगे।

निगम में जनता का कोई नुमाइंदा नही
पूर्व डिप्टी मेयर संगत सिंह नंदा ने कहा कि फिलहाल निगम में जनता का कोई नुमाइंदा नहीं है जोकि जनता की आवाज को बुलंद कर सके इसी के चलते अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। नंदा ने कहा कि वह जल्द ही व्यापार मंडल की समस्याओं को कालका विधायक के समक्ष रख उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आग्रह करेंगे। वहीं मेन बाजार के प्रधान अनिल सूद ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर पूरा व्यापार मंडल एक है और इसके लिए जहां भी जाना होगा वह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed