Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tractor collided with bike rider, death

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with bike rider, death
पंचकूला। रायपुररानी के गांव मौली के पास बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित ग्रेवाल सेक्टर-28 निवासी के रूप में हुई है। रायपुररानी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-28 निवासी रणजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वे पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर हैं। उनका एक ही बेटा था। उसकी शादी हो चुकी है और एक 10 साल का बेटा है। शिकायतकर्ता की खेती बाड़ी की जमीन गांव बिलासपुर अंबाला में है। उनका बेटा अमित जमीन की देखरेख के लिए रोजाना गांव बिलासपुर आता जाता रहता है। रविवार को उनका बेटा सुबह करीब 8 बजे मौली में बाइक खड़ी करके बस में सवार होकर गया और वापसी में फार्म पर खड़ी बाइक पर सवार होकर अपने घर पंचकूला आ रहा था।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे शिकायतकर्ता को किसी ने उनके बेटे को फोन कर बताया कि आपके किसी जानकार का मौली गांव नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर बाद उनके बेटे के फोन से दोबारा पुलिस कर्मचारी का फोन आया कि आपके बेटे को हम पीसीआर से सरकारी अस्पताल रायपुररानी उपचार के लिए लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप रायपुररानी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें डॉक्टर ने बताया कि उनके बेटे की चोटों के कारण मौत हो गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे उन्हें पता चला की ट्रैक्टर चालक ने उनके बेटे को टक्कर मारी थी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed