फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toy trains will run only from Kalka to Tara Devi from 30 May to 12 June

Panchkula News: 30 मई से 12 जून तक कालका से तारा देवी तक ही चलेंगी टॉय ट्रेनें

Thu, 29 May 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Toy trains will run only from Kalka to Tara Devi from 30 May to 12 June
कालका। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर रेलवे विभाग समरहिल के पुल नंबर 800 पर मरम्मत का काम लगाएगा। इस कारण 30 मई से 12 जून तक कालका से चलने वाली सभी टॉय ट्रेनों का संचालन तारा देवी तक ही होगा। दूसरी तरफ से ट्रेन का संचालन तारा देवी से कालका रेलवे स्टेशन तक रहेगा।
विज्ञापन



भू-स्खलन के चलते पहुंचा था नुकसान


वर्ष 2023 में बरसात के दौरान हिमाचल में भारी भूस्खलन हुआ था। इस वजह से पटरी के नीचे की जमीन खिसक गई थी। रेलमार्ग पर बने पुल नंबर 800 को काफी नुकसान पहुंचा था। उस समय जरूरी मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन शुरू करवाया गया था। अब विभाग दोबारा इस पुल पर मरम्मत का काम लगाने जा रहा है।
विज्ञापन



कालका-शिमला रेलमार्ग पर चल रहीं ट्रेनें

सुबह 3:30 बजे: मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 52457


सुबह 5:45 बजे: शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451


सुबह 6:20 बजे: मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 52453


सुबह 7:00 बजे: हिम दर्शन एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 52459


सुबह 11:55 बजे: हिमालयन क्वीन- गाड़ी संख्या 52455
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed