{"_id":"68bb472d407f2cc92306c022","slug":"toy-trains-will-run-on-kalka-shimla-route-from-today-after-five-days-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-126556-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पांच दिन बाद आज से कालका-शिमला मार्ग पर चलेंगी टॉय ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पांच दिन बाद आज से कालका-शिमला मार्ग पर चलेंगी टॉय ट्रेनें
विज्ञापन
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर हुए भूस्खलन के कारण 5 सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया था। अब शनिवार से इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल इस ट्रैक पर तीन टॉय ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इन टॉय ट्रेनों काे कालका से किया जाएगा
-मेल एक्सप्रेस - ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:30 बजे
- हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7:00 बजे
-हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे को कालका से रवाना किया जाएगा।
ट्रैक पर जगह-जगह गिर गया था मलबा
बीते कुछ दिनों से हिमाचल में हो रही बरसात के चलते कालका-शिमला रेलमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो गया था। बीते सोमवार को हुई बारिश के बाद ट्रैक पर कोटी से कनोह रेलवे स्टेशन के बीच जगह-जगह मलबा गिरा गया था। वहीं, कई जगहों पर ट्रैक भी डैमेज हो गया था। इसी के मद्देनजर रेलवे विभाग ने 1 से 5 सितंबर तक कालका से शिमला व शिमला से कालका तक टॉय ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।