फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toy train will go to Shimla from this week, department is fully prepared

Panchkula News: इसी सप्ताह से शिमला तक जाएगी टाॅय ट्रेन, विभाग पूरी तैयारियों में जुटा

Mon, 02 Oct 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Toy train will go to Shimla from this week, department is fully prepared
रविवार को 12 बजे कालका से चली स्पेशल ट्रेन को जतोग रेलवे स्टेशन तक चलाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर अब इसी सप्ताह से टाॅय ट्रेन शिमला तक जाएगी। इसके लिए रेलवे विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक लंबे अंतराल के बाद तीन अक्तूबर से यह ट्रेन शिमला तक पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों का कहना है कि रविवार को ढाई माह से अधिक समय बाद स्पेशल ट्रेन जतोग रेलवे स्टेशन तक पहुंची। रविवार को 12 बजे कालका से चली स्पेशल ट्रेन को जतोग रेलवे स्टेशन तक चलाया गया।
वहीं, अब जल्द ही शिमला तक रेलवे मार्ग बहाल करने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रविवार को भी समरहिल स्टेशन के नजदीक रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया गया। अब एक बार सोमवार को जतोग और समरहिल के बीच बने ब्रिज पर ट्रायल करने की योजना है। इसके बाद उम्मीद है कि तीन अक्तूबर से सीधा शिमला तक ट्रेन पहुंच जाएगी। बता दें कि जतोग और समरहिल रेलवे स्टेशन के बीच भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रेक क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां पर ब्रिज बनाकर मार्ग बहाल किया गया है। केवल इस ब्रिज में ही थोड़ा बहुत कार्य है, जिसे पूरा करने में रेलवे विभाग जुटा है। इसके आगे के ट्रेक को पहले ही बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिमला तक ट्रेन पहुंचने से जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को भी यात्रा में सुविधा होगी। शिमला तक ट्रेन बहाली के बाद शिवालिक डीलक्स, हिमालय क्वीन सहित विस्ताडोम जैसी ट्रेन शिमला पहुुंचेगी, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। मौसम खुलने के बाद से शिमला में पर्यटन कारोबार भी पटरी पर लौट गया है। अब काफी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें कालका से शिमला के बीच अभी लग्जरी ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं। जुलाई-अगस्त में हुई भारी बारिश से भूस्खलन के कारण कालका-शिमला रेलवे लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है। करीब दो माह से अधिक समय से इस मार्ग पर रेलवे सेवाएं बाधित चल रही हैं। बारिश से नुकसान के बाद बीते दिनों रेलवे के उच्चाधिकारियों और इंजीनियर की टीम ने बाधित हुए सभी प्वाइंट का निरीक्षण किया था। इसके बाद मलबा हटाने और रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू किया गया। रेलवे मार्ग पर कई क्षेत्रों में मलबा और पेड़ गिरे तो कहीं ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जतोग तक जाएगी टाॅय ट्रेन

रेलवे विभाग ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कालका और जतोग के बीच रविवार से दो अन रिजर्व्ड टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके लिए रेलवे के मंडल कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है और इसकी पूरी तैयारियां की जा रही हैं। रेलवे के जारी प्रपोजल के मुताबिक कालका से तारादेवी के बीच चल रही दोनों अन रिजर्व्ड ट्रेनों को अब जतोग स्टेशन तक चलाया जाएगा। एक ट्रेन सुबह तो दूसरी दोपहर को कालका स्टेशन से जतोग के लिए रवाना होती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह कालका से चलने वाली ट्रेन संख्या 04506 सुबह साढ़े 4 बजे कालका रेलवे स्टेशन से चलेगी और सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर जतोग पहुचेंगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन संख्या 04505 सुबह 10:40 बजे तारा देवी रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर बाद 4 बजकर 15 मिनट पर कालका पहुचेंगी। दूसरी ट्रेन संख्या 04516 दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर कालका स्टेशन से चलेगी और 5 बजे जतोग पहुंचेगी,वापसी में यह शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर जतोग से चलेगी और रात 11 बजकर 5 मिनट पर कालका पहुचेंगी।




कालका से जतोग के बीच रविवार को स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। अब जल्द ही इस ट्रेन को शिमला तक चलाया जाएगा। रविवार को 12 बजे कालका से जतोग के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। -सीताराम मीणा, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed